फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के नौ डंपर व दो जेसीबी तोड़ी

Wed, 19 Oct 2016 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को दरियापुर रेलवे स्टेशन के पास हुए बवाल के बाद तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बवाल हो गया। स्टेशन पर राख उतारे जाने के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने एक विधायक के नौ डंपर, दो जीसीबी तोड़ दी। वाहन चालकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनकी खड़ी बाइकों में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह चालक वहां से जान बचाकर भाग निकले।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने राख उतारने का काम बंद करा दिया। बवाल की सूचना मिलते ही सदर सीओ के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर वहां बवाल कर रहे ग्रामीण फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दरियापुर रेलवे स्टेशन पर राख उतारी जाती है। राख उतरने के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि राख से प्रदूषण फैल रहा है, जिससे बीमारी हो रही हैं। मंगलवार सुबह डंपरों पर राख लादी जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने डंपरों पर राख लादने का कार्य ठप करा दिया। चालकों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। लोगों ने चालकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे जान बचाकर वहां से चालक भाग निकले।

गुस्साए लोगों ने नौ डंपर और दो जेसीबी में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। यही नहीं चालकों की कई बाइकें तक तोड़ दी। नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया। सभी ने स्टेशन पर राख उतारे जाने का विरोध किया और कहा इस पर चुप नहीं बैठा जाएगा। तोड़े गए डंपर और जेसीवी एक विधायक की बताई जा रही हैं।

इसकी सूचना मिलते ही सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव भदोखर, मिल एरिया और सदर कोतवाली की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस के पहुंचने पर बवाल करने वाले लोग वहां से भाग निकले।

सीओ ने घटना की बाबत स्टेशन परिसर पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीण राख उतारे जाने का विरोध कर रहे थे। इस पर कुछ लोगों ने पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की है। इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई की जाएगी। बवाल के मद्देनजर घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गई है।

प्रकाश रोड लाइंस कार्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर पवन द्विवेदी का कहना है कि यहां पर उतारी जाने वाली राख डंपरों पर लादकर बिरला और रिलायंस सीमेंट फैक्ट्री भेजी जाती है। मंगलवार को डंपरों पर राख लादी जा रही थी। इसी दौरान लोग पहुंचे और तोड़फोड़ की। इस मामले की तहरीर थाने में दी जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर हुए बवाल के पीछे एक सत्ता पक्ष के नेता का हाथ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि स्टेशन पर राख उतारे जाने का लोग काफी दिनों से विरोध कर रहे हैं। इसी के विरोध में लोगों को स्टेशन पर धरना प्रदर्शन करना था। इसी बीच नेता की तरफ से कुछ लोग पहुंचे और वाहनों में तोड़फोड़ की।

हालांकि तहरीर के बाद भी स्पष्ट होगा कि बवाल करने में कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं एसपी विनय यादव का कहना है कि तोड़े गए वाहन विधायक के हैं। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें