फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने को लेकर बवाल

Thu, 24 Mar 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को होली के जुलूस के दौरान दो गुटों में हुए बवाल में जमकर हुआ पथराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के रोखा गांव में बुधवार को होली पर जुलूस निकालने को लेकर बवाल हो गया। दो गुटों के लोगों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। बवाल में दो सिपाहियों समेत 15 लोग घायल हुए। घटना से लोगों में भगदड़ मच गई। एएसपी व सीओ के साथ कई थानों की फोर्स ने हालात काबू में किए।
विज्ञापन


दरोगा की तहरीर पर 71 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रोखा गांव में सुबह एक गुट के लोग जुलूस निकाल रहे थे। इस पर दूसरे गुट के लोगों ने बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर दी और जुलूस निकालने से रोक दिया। इसको लेकर दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चल गए।

इससे वहां पर भगदड़ मच गई। बवाल की सूचना पर एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ सलोन सुशील कुमार के अलावा डीह व सलोन समेत कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई। पुलिस पहुंचने के दौरान भी ईंट-पत्थर चलते रहे। इस पर पुलिस को उपद्रवी को काबू करने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बवाल में डीह थाने में तैनात दो सिपाही रामभजन, किशोरीलाल समेत दोनों पक्षों से 15 लोग घायल हुए। सीओ सलोन ने बताया कि दरोगा भगौती सिंह की तहरीर पर एक पक्ष से अवधेश श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, सुरेश कुमार, विक्की यादव, जगन्नाथ, रामलखन, जगदीश, रमाकांत, धर्मेद्र कुमार, रवि व 25 अज्ञात और दूसरे पक्ष से ऊदल, मुन्ना, अली हसन, इम्तियाज, जमील, पीर मोहम्मद, मो. सईद, पीर मोहम्मद पुत्र सईद, मो. अरमान, रियाज, वाहिद और 25 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।

रोखा गांव में एक गुट के लोग गुरुवार को जुलूस निकालने को लेकर अड़ गए। इस पर दोनों गुटों के लोग फिर आमने-सामने आ गए। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम सलोन डीपी मिश्रा, सीओ सलोन के अलावा कई थानों की फोर्स गांव पहुंच गई।

अफसरों ने दोनों गुटों के लोगों के साथ वार्ता की। दोनों में समझौता करा धार्मिक स्थल तक जुलूस निकलवाया गया। हालांकि गांव में तनाव की स्थिति है। इसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। सीओ सलोन का कहना है कि गांव पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें