कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया महक निवासी सोमवीर के खाली पड़े पोल्ट्री
फार्म में शनिवार की रात कुछ दबंगों ने आगजनी कर दी। इन्हीं दबंगों ने
सोमवीर की दीवार भी ढहा दी।
गांव ढकिया महक निवासी सोमवीर ने बताया कि
वह शनिवार को अपनी जगह में दीवार बनवा रहा था। गांव के ही चार दबंगों ने उस
जगह को अपना बताते हुए दीवार ढहा दी थी। सोमवीर ने दीवार ढहाने के संबंध
में शनिवार को ही कोतवाली में दबंगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी थी,
लेकिन पुलिस न तो मौका मुआयना करने पहुंची और न ही रिपोर्ट दर्ज की।
आरोप
है कि उन्हीं दबंगों ने रात लगभग 12 बजे सोमवीर के खाली पड़े पोल्ट्री
फार्म में आग लगा दी। आग से पोल्ट्री फार्म में रखा हजारों रुपये का सामान
जल गया। ग्रामीणों की मदद से सोमवीर ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। उसने
रविवार को सुबह कोतवाली में गांव के चारों दबंगों के विरुद्ध नामजद तहरीर
दे दी है, लेकिन पुलिस ने इस बार भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।