फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई ने पत्नी से रेप का विरोध किया तो मारी गोली

Sat, 07 Oct 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला/रायबरेली
विज्ञापन
रेप पीड़िता - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर छोटे भाई को पहले लाठियों से पीटा, फिर उसके ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया। बीच बचाव करने आए चाचा के हाथ में गोली लग गई। इससे उसके एक हाथ की अंगुली उड़ गई। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह शुक्रवार की रात घर में सो रही थी। रात करीब नौ बजे उसका जेठ भैरों सिंह कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर पति ने आकर उसका बचाव किया। दुष्कर्म से नाकाम होने पर भैरों सिंह ने भाई की पहले लाठियों से जमकर पिटाई की। इससे लहूलुहान होकर वह गिर पड़ा। इसी दौरान वह कमरे से तमंचा निकाल लाया।

छोटे भाई पर तमंचे से फायर झोंक दिया। बीच बचाव कर रहे चाचा के पंजे में गोली लगी। इससे एक अंगुली कटकर बाहर हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर कोतवाल सुधरचंद्र पांडेय फोर्स के साथ गांव पहुंचे। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व मौके से खोखा बरामद  किया गया है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें