खीरों क्षेत्र में निनौरा मजरे अजीतपुर निवासी राजकुमार घर पर ही होटल चलाता है। रात में परिवारीजन बरामदे में सो रहे थे। पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए चोर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए।
सुबह परिवारीजन उठे तो घटना की जानकारी हुई। राजकुमार के मुताबिक नकदी समेत साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी हुई है। तहरीर थाने दी गई है। एसओ का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
अमेठी के मोहनगंज क्षेत्र में ग्राम सटवा निवासी बजरंगीलाल गुप्ता की कस्बे में चश्मे की दुकान है। शनिवार की रात बारिश के कारण वह दुकान पर ही रुक गए। बच्चों के साथ पत्नी मायके गई थी।
रात मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर में चोरों अंदर घुस गए और बर्तन, गैस सिलेडर, कपड़े आदि उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। उसने थाने में तहरीर दी है।