फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला समेत तीन की मौत

Mon, 09 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में गर्मी के साथ ही संक्रामक रोग बढ़ रहा है। रविवार की देर शाम बुखार की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इन सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का मानना है कि गर्मी के चलते लोग बुखार से बीमार हो रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग खानपान पर विशेष ध्यान दें। साथ ही धूप से बचे।
विज्ञापन


हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के मझिगवां निवासी भगवती (60), डलमऊ के अमित (14) और शहर के इंदिरा नगर की रहने वाली शिवकली (70) को कई दिन से बुखार आ रहा था। पहले प्राइवेट डॉक्टरों के यहां इलाज कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक तरफ अस्पताल में जहां रोगी बुखार से दम तोड़ रहे हैं, वहीं इलाज के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। अस्पताल के डॉ. बीरबल का कहना है कि गर्मी के चलते लोग बुखार से बीमार हो रहे हैं। लोग खानपान पर ध्यान दें। धूप से बचे। घर से बाहर निकलने पर चेहरा जरूर ढकें। धूप से घर जाने के बाद अधिक ठंडा पानी न पिएं।
विज्ञापन


उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इलाज में किसी तरह की कोताही न बरतें। यदि किसी की मनमानी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

ओपीडी में भी आ रहे रोगी
गर्मी के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। प्रतिदिन इस समय 1500 से अधिक रोगी आ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा रोगियों की संख्या बुखार और डायरिया की रहती है। रोगियों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। इलाज के लिए रोगियों में मारामारी रहती है। डॉक्टरों का मानना है कि गर्मी के चलते ही रोगियों की तादाद बढ़ रही है। गर्मी इसी तरह रहेगी तो अभी रोगियों की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें