फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों में चोरी

Sun, 28 Jun 2015 12:27 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर और सलोन कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने रिटायर्ड आईटीआई कर्मी समेत चार घरों से नगदी और ढाई लाख रुपये के जेवर पार कर दिया। शनिवार को सुबह पीड़ितों ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन



सदर क्षेत्र के मुरैैयापुर निवासी एवं रिटायर्ड आईटीआई कर्मी विनोद प्रकाश श्रीवास्तव का बेटा अर्पित अलग घर बनाकर पड़ोस में ही रहता है। शुक्रवार को विनोद बेेटे अर्पित के घर गए थे और वहीं पर रुक गए।

रात में चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। अलमारी का लॉकर तोड़कर 25 हजार रुपये नगदी और सवा लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन



 उधर, सलोन में तीन घरों में चोरों ने हाथ साफ किया। आजाद नगर निवासी असरफ फेरी लगाकर चप्पल बेचता है। रात में परिवारीजन छत पर सो रहे थे। तभी चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में रखे बक्से बाहर उठा ले गए।

 उसमें रखे 15 हजार रुपये नगद और 35 हजार के जेवर चुरा ले गए। यही के रहने वाले सलीम और बबलू के घर से चोरों ने नगदी समेत 50 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। कोतवाल गजेंद्र पाल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें