डलमऊ क्षेत्र के पूरे गुरुदीन मजरे रसूलपुर धरावां गांव में किसान को गोली मारे जाने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक हमलावर की लाइसेंसी दो नाली बंदूक भी बरामद कर ली है।
इस मामले में दो आरोपी फरार हैं, तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी अभी भी तैनात है। पूरे गुरुदीन मजरे रसूलपुर धरावां गांव निवासी अरविंद कुमार (22) को गुरुवार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।
घायल के पिता राजेश कुमार की तहरीर पर संतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंद्र बहादुर, दुर्गेंद्र सिंह निवासी पूरे गुरुदीन, सत्यम सिंह निवासी धौकल सिंह, वीरेंद्र सिंह निवासी पूरे मिढु़लिन थाना गदागंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
कोतवाल ओपी यादव ने बताया कि सत्यम सिंह, गुड्डू सिंंह, इंद्र बहादुर सिंह, देेवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पकड़े गए वीरेंद्र की लाइसेंसी दो नाली बंदूक व एक तमंचा को बरामद कर लिया गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अफसरों को लिखा पढ़ी की गई है।