फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के आदेश के बावजूद एफआईआर नहीं

Sun, 05 Nov 2017 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एनटीपीसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एनटीपीसी के बॉयलर में हुए विस्फोट के पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक इस मामले की एफआईआर नहीं दर्ज कराई गई है। यह हाल तब है जब लखनऊ में घायलों से मिलने के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागीय अफसरों को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि घटना वाले दिन ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने जीडी में तस्करा दर्ज कर लिया, जिसमें घटना का उल्लेख किया गया है। उधर, एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि एनटीपीसी हादसे से जुडे़ मामले में न तो अभी तक कोई तहरीर मिली है और न ही उच्च अधिकारियों का रिपोर्ट दर्ज करने का कोई आदेश आया है।

एनटीपीसी हादसे को पांच दिन बीत गए हैं। कई स्तर से जांच भी चल रही है। अब तक हादसे को लेकर एनटीपीसी के किसी भी अफसर को दोषी करार नहीं दिया गया है। जिले से लेकर दिल्ली तक की टीम जांच करने में जुटी है। सीएम योगीनाथ ने शनिवार को लखनऊ में घायलों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और विभागीय अधिकारियों को मामले मेें मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक रविवार को मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर ऊंचाहार के कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि घटना के दिन ही जीडी में तस्करा दर्ज कर लिया गया था। मामले से संबंधित तहरीर मिलने और उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें