फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर लाठी-डंडे से हमला, गंभीर

Mon, 30 Nov 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीचबचाव में आए दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए। किसान की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटोरवा मजरे सिकंदरपुर निवासी किसान हरिलाल प्रधानी के चुनाव में प्रत्याशी डब्बू का समर्थन कर रहा था। हरिलाल की पत्नी राजेश्वरी का आरोप है कि रविवार रात गांव में एक दुकान पर चुनाव को लेकर चर्चा चल रही थी।

इसी दौरान दूसरे प्रत्याशी हरिकरन ने अपने भाई रामसनेही, बेटे धर्मराज, त्रिलोकी और अन्य समर्थकों के साथ हरिलाल पर हमला कर दिया।

लाठी-डंडे और लोहे की सरिया से जमकर पीटा, जिससे हरिलाल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। लवकुश और आशीष ने बीच-बचाव किया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे कोतवाल कुलदीप तिवारी ने घायलों को सीएचसी पहुंचा। हालत चिंताजनक होने पर किसान को सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

कोतवाल ने बताया कि प्रत्याशी हरिकरन समेत चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें