फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर किसान को गोली मारी, गंभीर

Tue, 27 Dec 2016 12:41 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
गोली मारी - फोटो : demo
विज्ञापन
मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम लूट का विरोध करने पर एक किसान को गोली मार दी गई। गोली उसके सिर पर लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। तीन बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब किसान सब्जी लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन


आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गए। हालत गंभीर होने पर किसान को जिला अस्पताल अमेठी रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मोहनगंज थाना क्षेत्र के सरैंइया गांव निवासी बजरंग मिश्रा किसानी करता है।

रविवार शाम को सब्जी खरीदने तिलोई बाजार गया था। सब्जी खरीदने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। शारदा सहायक खंड 28 स्थित लोहिया पुल पर जैसे ही पहुंचा, एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लूट का किसान ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग व शोरगुल पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। इस पर बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

घायल को सीएचसी तिलोई ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अमेठी भेजा गया। थानेदार प्रेमपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें