फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में फर्जी आईपीएस काो पीटा

Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी बताकर महिला से शादी रचने के आरोपी पर रविवार को कुछ लोगों ने हमला बोल उसकी पिटाई कर दी। मारपीट करने वाले कुछ युवक चेहरा कपड़े से ढके थे। सिपाही-होमगार्ड ने मशक्कत करके आरोपी को बचाया।
विज्ञापन


उस पर हमला उस समय बोला गया, जब वह डॉक्टरी परीक्षण करने के बाद जिला अस्पताल से बाहर निकला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि निराला नगर की रहने वाली शिखा ने शुक्रवार रात अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भालपुर निवासी अमान खां के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी।

महिला का आरोप था कि आरोपी ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर उससे शादी कर ली और पोल खुलने पर उसे प्रताड़ित करने लगा। शनिवार को आरोपी महिला के घर उसे धमकाने पहुंचा था तो पुलिस ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन


रविवार को आरोपी अमान खां को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सिपाही-होमगार्ड बाइक पर बैठाकर जिला अस्पताल लाए थे। डॉक्टरी परीक्षण के बाद जैसे ही आरोपी बाहर निकला, वैसे ही कुछ लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। हमलावर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

सभी ने उसकी धुनाई की। सिपाही व होमगार्ड ने उसे किसी तरह बचाया। सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पिटाई करने वालों की जांच कराई जा रही है, चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें