फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भांजी लाठियां, वाहनों में तोड़फोड़

Tue, 14 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में कार में की गई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे ओरी मजरे एक्सना गांव में रंजिश को लेकर रविवार रात कुछ लोगों ने एक युवक के घर में हमला कर दिया। पहले दरवाजे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, फिर घर वालों को पीटना शुरू कर दिया। सोमवार को पीड़ित ने थाने में पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट दर्ज घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। गांव निवासी गया प्रसाद और पूर्व प्रधान शिव बहादुर के बीच रंजिश है। इसी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने कुछ लोगों के साथ गया प्रसाद के घर में लाठी-डंडे से हमला कर दिया। दरवाजे खड़ी बाइक और कार में तोड़फोड़ की।

गया प्रसाद ने इसका विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी। बचाने दौड़े अवध बिहारी को पीटा। इससे दोनों घायल हो गए। एसओ एसएन यादव ने बताया कि गया प्रसाद की तहरीर पर पूर्व प्रधान शिव बहादुर, मिथुन, अवधेश, तेजभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें