फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल

Mon, 04 Apr 2016 12:26 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग के चक्कर में पति-पत्नी के रिश्ते नफरत में बदलते जा रहे हैं। अपनों का कत्ल किया जा रहा है। खीरों थाना क्षेत्र के गनेशपुर मजरे जसऊमऊ निवासी विनोद के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया और फिर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यही नहीं किसी को शक न हो, इसके लिए पति को भदोखर थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी काे गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में कई और नामों का खुलासा हो सकता है।

एसपी हरिनारायण सिंह ने रविवार को इस ब्लाइंड मर्डर का भी खुलासा किया। एसपी के मुताबिक गनेशपुर निवासी विनोद को 29 मार्च को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया था। 30 मार्च की रात विनोद की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए थानेदार अमरसिंह रघुवंशी की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को घटना से संबंधित अहम क्लू मिले।

एसपी ने बताया कि विनोद की हत्या के उसकी पत्नी सरोजनी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। आरोपी पत्नी और प्रेमी काे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले विनोद की पिटाई की थी। इसके बाद उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया था।

गंभीर अवस्था में उसे भदोखर क्षेत्र में फेंक दिया था, ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि प्रेमी को रविवार देर शाम गिरफ्तार किया गया है। पहले मृतक की बाइक चोरी हो गई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। वारदात में कई और लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जल्द उन पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें