ऊंचाहार क्षेत्र में चौबेपुर निवासी लवलेश उर्फ लवकुश रोहनिया प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का दावेदार है। शुक्रवार को वह नामाकंन करने के लिए जिला मुख्यालय गया था।
उसका भतीजा रामबाबू (22) भी नामाकंन कराने के लिए मौसेरे भाई गनेश के साथ बाइक से रायबरेली पहुंचा था। नामाकंन के बाद रामबाबू और गनेश बाइक से घर लौट रहे थे।
जगतपुर क्षेत्र में पूरेझाम गांव के पास दोनों रुककर किसी से बात कर रहे थे। सड़क के किनारे खड़े रामबाबू को रायबरेली की ओर से आए तेज रफ्तार एनटीपीसी के टैंकर ने उसे कुचल दिया।
गंभीर रूप से घायल गनेश को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों के मुताबिक रामबाबू के पिता अशोक कानपुर नगर निगम में तैनात है।
युवक भी अपने पिता के साथ कानपुर में रहता था। दो-तीन दिन पहले वह गांव आया था। जगतपुर पुलिस के मुताबिक युवक को कुचलने वाले एटैंकर को ऊंचाहार में रोककर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।