वहां एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था। एसपी ने बताया कि प्रत्याशी के अपहरण में नामजद आरोपी को जहां क्लीनचिट मिलेगी। वहीं फर्जी अपहरण की रिपोर्ट लिखाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी श्रीकांत सिंह ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में प्रत्याशी के अपहरण की घटना का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक बीडीसी प्रत्याशी राम प्रकाश पासी मिल गया है।
उन्होंने बताया कि ऊंचाहार थाने में प्रत्याशी के अपहरण की रिपोर्ट 25 अक्तूबर को लिखाई गई थी। इसमें प्रशांत सिंह निवासी नेवाजगंज और उसके अज्ञात साथियों को नामजद किया गया था।
इसी दौरान विरोधी पक्ष से राम प्रकाश की झड़प हो गई थी। इस पर राम प्रकाश वहां से निकलकर वाहन से इलाहाबाद पहुंचा। वहां से बस से चित्रकूट और वहां से ट्रेन से दिल्ली गया था।
एसपी के मुताबिक उसे सिर में दर्द होने लगा। राम प्रकाश को उसके गांव का ही हरिश्चंद्र मिला। इस पर राम प्रकाश ने सूचना देकर राकेश सिंह को बुलाया।
राकेश सिंह रेलवे स्टेशन पहुंचे और उसे 28 अक्तूबर को गंगाराम हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया। इसकी सूचना ऊंचाहार थानेदार जीडी शुक्ला को मिली।
इस पर एसओ टीम के साथ दिल्ली पहुंचे जहां डीडीसी प्रत्याशी मिल गया। एसपी का कहना है कि इस मामले में नामजद आरोपियों को क्लीनचिट मिलेगी।
एसपी ने कहा कि अपहरण की झूठी एफआईआर लिखाने वाले रामशंकर निवासी नेवाजगंज महराजगंज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।