फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ पांच लाख का माल उड़ाया

Thu, 08 Jun 2017 12:29 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
चाेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट नगर मोहल्ले में मंगलवार रात चोरों ने पेट्रोलपंप मालिक के घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, उस समय पेट्रोलपंप मालिक परिवार समेत इलाहाबाद घर गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित पेट्रोलपंप मालिक ने घटना की तहरीर दी है। पुलिस जल्द चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले अतुल चंद्रा यहां शहर के सम्राट नगर कॉलोनी में घर लेकर रहते हैं।

अतुल चंद्रा का डीह में पेट्रोलपंप है। दो दिन पहले परिवार समेत इलाहाबाद चले गए। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख का सामान चोरी कर फरार हो गए। बुधवार को अतुल चंद्रा यहां घर पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा देख दंग रह गए। 
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नारायण कुशवाहा ने घटना की जांच की। पीड़ित अतुल चंद्रा का कहना है कि घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें