फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी के समर्थक को गोली मारी, गंभीर

Thu, 08 Oct 2015 11:37 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में बीडीसी के दो प्रत्याशियों के समर्थक वोटरों को लुभाने की कोशिश कर रहे थे। गेगासो निवासी जितेंद्र शुक्ला उर्फ बउवा शुक्ला और राजू तिवारी के बीच रात में इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान राजू तिवारी के समर्थक मनीष उर्फ राजा पांडेय को गोली मार दी गई। गोली उसके सिर में लगी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ आरके सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे। लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल को सीएचसी सरेनी पहुंचाया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने बताया कि बउवा शुक्ला की बहू शांती देवी बीडीसी का चुनाव लड़ रही है। उधर, दूसरे पक्ष से राजू तिवारी भी चुनाव लड़ रहा है।

राजू तिवारी का आरोप है कि दूसरा पक्ष गांव आकर मतदाताओं को रुपया बांट रहा था। इसी को लेकर विवाद हुआ। इसमें राजू तिवारी पक्ष के समर्थक मनीष को गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली उसके सिर को छीलती हुई निकल गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने कहा कि तहरीर  के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें