फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान व प्रधान के समर्थकों के बीच बवाल

Mon, 15 May 2017 12:32 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र के कमालपुर बड़ैला गांव में पूर्व प्रधान और मौजूदा प्रधान के समर्थकों के बीच बवाल हो गया। रास्ते के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे के साथ जमकर ईंट-पत्थर चले। इसी दौरान किसी पक्ष से हवाई फायरिंग की गई, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


एक पक्ष से आठ, जबकि दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। इस दौरान पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कमालपुर बडै़ला गांव निवासी सलीम और छेदी खां के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद को निपटाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी। सलीम की तरफ से पूर्व प्रधान शोहराब और छेदी खां की तरफ से मौजूदा प्रधान शान मोहम्मद पंचायत में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। यही नहीं लोग घरों के छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। जो जिधर पाया, उधर जान बचाकर भागा।

बवाल में एक पक्ष से ग्राम प्रधान शान मोहम्मद, छेदी खां, सिराज, रन्नो, कमरुननिशा, रामहेत, गफूर, नस्सा और दूसरे पक्ष से सलीम, शहरुननिशा, अजमेर, शाहीन घायल हो गए। सूचना मिलने पर थानेदार जीडी शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसओ ने घटना की जांच की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानेदार का कहना है कि एक पक्ष से छेदी खां की तहरीर पर सलीम, शहीद, तौफीक, सलमान, जान मोहम्मद, अता मोहम्मद, अब्दुल अजीज, अजमेर, फारुक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष से तहरीर मिलने पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

घटनास्थल से पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। पुलिस यह पता लगा रही है कि लाइसेंसी बंदूक किसकी है और दहशत फैलाने के लिए किसने हवाई फायरिंग की। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें