फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुसकर पीटा, की तोड़फोड़, तीन घायल

Wed, 02 Mar 2016 11:52 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनिया नगर में मंगलवार रात अराजकता करने से मना करने पर एक गुट के लोगों ने घरों में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


यही नहीं धार्मिक स्थल पर भी पथराव किया गया। एक घंटे तक खूब नंगानाच मचाया गया। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों में नाराजगी  रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोनिया नगर मोहल्ला निवासी तिलक कुमार के घर पर हमला बोलकर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर उसे व उसके जीजा राम कुमार को पीटकर घायल कर दिया गया।

मोहल्ले के ही पिंटू कुमार को भी बेरहमी से पीटा गया। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई। आरोप है कि एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


तिलक कुमार ने बताया कि दूसरे गुट के लोग नशे में धुत होकर मोहल्ले में अराजकता फैलाते हैं। इसका विरोध करने पर सभी ने हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ घरों में तोड़फोड़ की। धार्मिक स्थल में पथराव किया।
विज्ञापन


एक घंटे तक हमलावर नंगानाच मचाते रहे, लेकिन सिविल लाइंस चौकी पुलिस मौके पर देर से पहुंची। इससे पीड़ित परिवारों में नाराजगी भी रही।

सविल लाइंस चौकी इंचार्ज भीम शंकर मिश्रा का कहना है कि सोनिया नगर के रहने वाले साबिर, साजिद और अन्य के खिलाफ तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें