फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर रह सात छात्र दबोचे

Fri, 26 Jun 2015 11:30 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार पुलिस ने गुरुवार रात हाईवे पर एयरगन से फायरिंग कर रहे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सात छात्रों को दबोचा। ये सभी मनाली से छुट्टी मनाकर इलाहाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में रुककर फायरिंग कर दहशत फैला रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने बदमाश समझकर 100 नंबर पर सूचना दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रोें को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के सात छात्र बीती 18 जून को छुट्टी मनाने मनाली गए थे।

 गुरुवार की रात गाड़ी संख्या यूपी 70 एयू 2100 से इलाहाबाद जा रहे थे। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग स्थित बटोही होटल के पहले सभी रुक गए। सभी एयरगन से फायरिंग कर रहे थे।

इसी बीच उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जाना कि बदमाश फायरिंग कर रहे हैं। लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सभी को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन


एसओ जीडी शुक्ला ने बताया कि छात्र आनंद कुमार पांडेय, गौरव कुमार, शुभम सिंह, राजन सिंह, सचिन कुमार पटेल, धीरज सिंह, जगत प्रसाद सिंह और गाड़ी चालक शक्ति त्रिपाठी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


 एसओ ने बताया कि छात्र इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एग्रीकल्चर विभाग में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें