फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से लूट

Fri, 26 Jun 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। गुटखा मांगने के बहाने दुकान के गल्ले में रखी नकदी व मेंथा आयल लूट कर गुरुवार की शाम बाइक सवार तीन बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पर लूट की शिकायत की तो पुलिस लूट की घटना से ही इंकार कर रही है। जैदपुर थाना क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी पुष्पेंद्र की न्योछना चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान है। पु्ष्पेंद्र गुरुवार को करीब चार बजे घर चला आया और दुकान पर उसका चौदह वर्षीय पुत्र असमित मौजूद था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और उससे गुटखा मांगा। जैसे ही किशोर गुटखा लेने के लिए दुकान के अंदर मुड़ा कि काउंटर के गल्ले में रखे दस हजार रुपये व वहीं पर एक पिपिया में रखा आठ किलो मेंथा आयल लेकर बाइक सवार फरार हो गए। किशोर के शोर मचाने पर आस पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते लुटेरे रफू चक्कर हो गए। पीड़त ने थाने में मामले की शिकायत की है। वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार सागर का कहना है लूट होने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें