फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने हड़पे रुपये!

Tue, 11 Aug 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ क्षेत्र के राजापुर मजरे पड़रिया निवासी एक महिला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पर रुपया हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव निवासी गीता देवी पत्नी गुरू प्रसाद ने मंगलवार शाम बीडीओ को दिए पत्र में कहा है कि धन लक्ष्मी योजना के तहत पुत्री वेद कुमारी के जन्म पर उसे पांच हजार 900 रुपया दिया गया था।

डेढ़ साल बाद पुत्री की मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि सात अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सरस्वती ने उसे साथ ले जाकर ग्रामीण बैंक की शाखा नेरुवा से पांच हजार 900 रुपया निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई हजार रुपये उसे देकर कहा कि शेष रुपया विभाग में जमा करना है। बाद में पता चला कि उसने खुद रुपया    रख लिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सरस्वती का कहना है कि उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

 बीडीओ एमपी शुक्ला ने बताया कि शिकायत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें