फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से श्रीराम की मूर्ति चोरी

Tue, 11 Aug 2015 11:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर थाना क्षेत्र के संझवल गांव स्थित राम-जानकी मंदिर से सोमवार देर रात चोर श्रीराम की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। मंगलवार की सुबह गांव के लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उन्हें चोरी होने का पता चला। चोरी गई मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। ग्रामीणों ने खरगूपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खरगूपुर थाना क्षेत्र के संझवल गांव में 90 साल पहले रामजानकी मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। संझवल गांव के निवासी रामप्रताप के मुताबिक दस साल पहले मंदिर में राम, जानकी, लक्ष्मण व हनुमान की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित की गई।

तभी से गांव के लोग मंदिर में पूजा-पाठ करते आ रहे थे। राम प्रताप ने बताया कि सोमवार की शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर दिया। सोमवार की सुबह जब लोग पूजा करने पहुंचे तो मंदिर से श्रीराम की अष्टधातु की मूर्ति गायब मिली।
विज्ञापन


रामप्रताप ने बताया कि चोरी गई श्रीराम की मूर्ति 25 किलोग्राम की है। इस मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है। गांव के रामप्रताप, नंदकुमार, श्रवण कुमार व अशोक कुमार ने खरगूपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें