फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर जेल भेजा बीडीसी सदस्य का हत्या आरोपी

Thu, 17 Mar 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य पंकज सिंह की हत्या में सलाखों के पीछे भेजे गए एक हत्या आरोपी का फतेहपुर जेल स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके अलावा नौ अन्य बंदियों का भी दूसरे जिलों की जेल में स्थानांतरण किया गया है, लेकिन अधिकारी सिर्फ एक ही बंदी का नाम बता रहे हैं।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों का कहना है कि बंदियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के लालूपुर चौहान गांव निवासी एवं बीडीसी सदस्य पंकज सिंह की 25 जनवरी 2016 की हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। इसमें एक हत्या आरोपी मुकुट सिंह निवासी गांधी नगर भी शामिल था। जेल अधीक्षक अमिता दुबे का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर जेल में बंद दस बंदियों को फतेहपुर, लखनऊ, उन्नाव की जेलों में स्थानांतरण में किया गया है। इसमें मुकुट भी शामिल है, जिसका स्थानांतरण फतेहपुर जेल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें