फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए एक लाख रुपये

Mon, 16 Jan 2017 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
cash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक के खाते से दूसरे के  खाते में एक लाख 17 हजार 174 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। पीड़ित ने सोमवार को फुरसतगंज थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बैंक कर्मियों के खिलाफ रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


खालिसपुर गांव निवासी अली हसन ने बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा फुरसतगंज में है। उसके खाते में एक लाख 17 हजार 174 रुपये थे। 7 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच उसके खाते से पूरा रुपया दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।

यह पूरा रुपया एटीएम और चेक के जरिए किया गया है। पीड़ित ने बताया कि बैंक से उसे न एटीएम दिया गया है न ही चेकबुक दी गई है। फिर रुपया कैसे दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गया। पीड़ित ने बैंक के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
पीड़ित ने अमेठी के डीएम और एसपी को भी शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है। उधर, शाखा प्रबंधक अंबर रूपानी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मैं छुट्टी पर हूं। अन्य स्टाफ को इस मामले में जांच करने में लगाया गया है। 70 हजार रुपया रिकवर भी कर लिया गया है। रुपया दूसरे के खाते में कैसे गया है। इसकी जांच कराई जाएगी। एसओ रामऔतार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें