फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई में आई बाढ़ से पुल लबालब, गांवों का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बारिश के कहर से सई नदी पर बने दो पुल पानी से लबालब हो गए हैं। इससे आसपास बसे गांवों का संपर्क शहर से कट गया है।
विज्ञापन



खासकर मटिहा-मछेछर मार्ग पर बना पुल डूबने से दस हजार लोगों को पांच किमी. का अधिक रास्ता तय कर शहर पहुंचना पड़ रहा है।


नाव की व्यवस्था तक नहीं की है। इससे लोगों में गुस्सा है। बाढ़ से घिरे और जलभराव होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।


सई नदी के किनारे बसे शहर के पांच मोहल्ले और करीब 15 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। सई नदी में आई बाढ़ के कारण मटिहा-मछेछर मार्ग पर बना पुल डूबने से लोगों को पांच किमी का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ रहा है।


इस रास्ते से आने पर शहर की दूरी सात किमी. पड़ती है, जबकि मुंशीगंज होते हुए शहर आने की दूरी 12 किमी. पड़ती है। रविवार को कुछ लोगों ने पहुंचकर वहां प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



पुल डूबने के बाद भी तहसील प्रशासन का कोई भी अफसर मौके पर नहीं पहुंचा है। नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। दिनेश कुमार, शंभूनाथ, नकछेद का कहना है कि लोगों के आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन



एसडीएम प्रदीप वर्मा का कहना है कि जल्द नाव की व्यवस्था कराई जाएगी। उधर, शहीद स्मारक जाने वाला सई नदी पर बना पुल भी डूब गया है।


इससे इस रास्ते से मुंशीगंज जाने वाले लोगों को लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा राजघाट, सोनिया नगर, महानंदपुर में जलभराव के बीच लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें