लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कस्बे के घोसियाना मोहल्ला, अलीनगर, कृष्णा नगर सहित अन्य मोहल्लों में जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।
घोसियाना मोहल्ले के नूर मोहम्मद, हरिशंकर निर्मल, मुन्नू चौधरी, अच्छन, अनवर, हलीम आदि ने बताया कि बारिश में हर बार उन लोगों के घराें में पानी घुस जाता है।
उधर, आचार्य नगर सूदनखेड़ा में बारिश का पानी भरा होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। सुरेश शर्मा ने बताया कि बारिश में हर बार पानी भर जाता है। लेकिन यहां पर जल निकाली की कोई व्यवस्था नहीं की जाती है।
रेलवे कॉलोनी में घुसा पानी
रेलवे स्टेशन के निकट बनी कॉलोनी में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कॉलोनी निवासी श्यामलाल, लल्लू, बसंती, विकास मणि त्रिपाठी, कृष्णानंद, रामगोपाल, राजबहादुर, मुस्तकीम खान, माधुरी ने बताया कि अक्सर बारिश में पानी भर जाता है।