फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर बनाया अश्लील वीडियो, क्लीपिंग भेज तोड़वाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने पहले एक युवती को कार से अगवा कर लिया। गाड़ी में ही उसके साथ अश्लील हरकतें की और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन



दोनों आरोपी युवती को शादी करने से इनकार कर रहे थे। जब युवती ने बात नहीं मानी तो आरोपियों ने होने वाले ससुराल पक्ष के लोगों को उसका अश्लील वीडियो भेज दिया। युवती की शादी 18 अप्रैल को थी। इस पर युवती की शादी टूट गई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।


एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला तीन मार्च 2018 का है। एक युवती गुरुबख्शगंज चौराहा पर खड़ी थी। इसी दौरान लालगंज कस्बे के टेंट हाउस के पीछे साकेत नगर निवासी मुकेश और शंकर नगर निवासी मोनू ने उसे चार पहिया गाड़ी में जबरन बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार में ही दोनों ने अश्लील हरकतें की और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसी बीच युवती की शादी एक गांव में तय हो गई थी।


विवाह पूर्व होने वाले कई कार्यक्रम भी हो चुके थे। तैयारियां भी हो गईं थीं लेकिन दोनों आरोपी धमकी दे रहे थे कि युवती शादी न करें।


युवती नहीं मानी तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो लड़की की होने वाली ससुराल पक्ष के लोगों को भेज दिया। इस पर उसकी शादी टूट गई। एसपी का कहना है कि शिकायत के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। युवती की शादी 18 अप्रैल को होनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें