फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए रक्तदान करिए, दूसरे की जान बचाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रक्तदान महादान को साकार करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से पहली अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल में लगने वाले इस शिविर में रक्तदान करके कोई भी महादानी बन सकता है। महादानी बनने वालों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य है कि कोई मरीज रक्त के अभाव में अपनी जिंदगी से हाथ न धोए।


सीएमओ डॉ. डीके सिंह रविवार सुबह आठ बजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। सीएमओ ने लोगों से बढ़चढ़कर रक्तदान करने का आह्वान किया है।


इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे। सीएमएस का कहना है कि रक्तदान शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


रक्तदान करने से कोई दिक्कत नहीं होती है। इसलिए लोगों को चाहिए कि अधिक से अधिक रक्तदान करें ताकि उनका खून दूसरे की जान बचा सके।


स्काउट भवन से रोवर्स-रेंजर्स की ओर से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। यह रैली लीडर ट्रेनर लक्ष्मीकांत शुक्ला की अगुवाई में स्काउट भवन से विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला अस्पताल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें