फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध व विकास की समीक्षा कर मंत्री ने कसे अफसरों के पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क पंजीयन, नागरिक उड्डयन मंत्री व जिले के प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार शाम कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में विकास कार्यों एवं अपराध का समीक्षा की।
विज्ञापन



निर्माण कार्यों की धीमी प्र्रगति पर नाराजगी जताई और समय से कार्यों को पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।


सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफिया पर मुकदमा करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का काम संबंधित अधिकारी करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में जो भी रोड़ा बने उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन



मंत्री को शाम चार बजे समीक्षा बैठक करनी थी, लेकिन वे शाम छह बजे के बाद समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए बचत भवन पहुंचे।


उन्होंने एक-एक कर सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की। जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास का लाभ पात्रों को ही दिए जाने के निर्देश दिए।


कहा कि सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारी मानकों को ध्यान में रखकर काम करें और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।


मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण विभाग, डूडा, डीआरडीए, राजस्व, कृषि विभाग, पूर्ति विभाग सहित अन्य सभी विभागों से संचालित योजनाआें की समीक्षा।


उन्होंने कई जिलास्तरीय अधिकारियों के पेच भी कसे। इस मौके पर डीएम संजय कुमार खत्री, एसपी सुजाता सिंह, सीएमओ डॉ. डीके सिंह, सीडीओ राकेश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें