फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के फुलेलपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की रात काला जादू करने का आरोप लगाते हुए दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों से चार महिला के साथ 12 लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दो महिलाओं की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुहल्ला फुलेलपुरा निवासी दीपचंद सोनकर और विश्वंभर सोनकर के परिवार के लोगों के बीच काफी समय से जादू टोना करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते दोनों परिवारों के बीच रंजिश चलती है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात नौ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। फिर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडे और ईंट से हमला कर दिया। दोनों पक्षों को आपस में भिड़ते देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। परिणामस्वरुप मारपीट के बीच सौ नंबर डायल के बाद पुलिस वहां मौके पर पहुंच गए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष से सरिता (18) पुत्री श्यामसुंदर, नर्मदा (30), कुंदन (18) पुत्र श्याम सुंदर, मेवाती (55) और दूसरे पक्ष के उषा (45) पत्नी विश्वंभर, राजन (20) पुत्र पप्पु, प्रीतम (12) पुत्र पप्पू, प्रीति (8) पुत्री पप्पू घायल हुई। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराई। गंभीररूप से घायल दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें