फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ नाबालिग को भगा ले जाने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को भगा ले जाने का केस दर्ज
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की की मां ने चार लोगों के विरुद्ध शिकायत एसपी को प्रार्थना पत्र देकर की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने बताया कि तीन सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे पूरे गड़रियन मजरे मदूदपुर गांव निवासिनी संगीता उसकी 14 वर्षीय पुत्री को अपने साथ नित्यक्रिया के लिए ले गई थी।
विज्ञापन


काफी देर पुत्री के वापस न लौटने पर वह जानकारी के लिए आरोपी महिला के घर गई। जिस पर महिला ने बहाने बताकर घर वापस लौटा दिया। महिला ने बताया कि पुत्री के घर वापस न लौटने पर उसने खोजबीन शुरू की।

खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को डलमऊ थाना क्षेत्र के नगरूमऊ निवासी अमित कुमार बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला ने बताया कि पुत्री को भगाने में आरोपी के पिता श्रीराम व पूरे गड़रियन गांव निवासी देवकुमार का भी हाथ है।
विज्ञापन


महिला ने इसकी शिकायत नरपतगंज चौकी में की थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने मामले की शिकायत एसपी से की। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें