फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी में अमेठी, फतेहपुर, कानपुर और सुल्तानपुर जिले के हमलावर भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुंडागर्दी में अमेठी, फतेहपुर, कानपुर और सुल्तानपुर के हमलावर भी शामिल
विज्ञापन

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह और डीडीसी सदस्यों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अमेठी, फतेहपुर, कानपुर और सुल्तानपुर के हमलावर भी शामिल थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।

अब इन चार जिलों के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं। पूरे प्रकरण की एसपी सुनील सिंह मानीटरिंग कर रहे हैं। उनका दावा है कि जल्द इस मामले में और गिरफ्तारियां की जाएंगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


14 मई की घटना के बाद पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था कठघरे में है। इसको लेकर विपक्षी आवाज भी उठा रहे हैं। अब पुलिस इस मामले में तेजी दिखाते हुए कार्रवाई कर रही है।

बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में रायबरेली के अलावा अमेठी, फतेहपुर, कानपुर और सुल्तानपुर जिले के लोगों के भी शामिल होने की बात सामने आई है। इन सबकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें इन जनपदों को रवाना हो गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है कि इस प्रकरण में बाहरी चार जिलों के हमलावरों के शामिल होने की बात सामने आई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई पांच पुलिस टीमें बराबर गैर जनपदों में दबिशें दे रही हैं। जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें