फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बेलगाम खाकी, बछरावां थाने में दरोगा की दबंगई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-बछरावां। बछरावां थाने में तैनात दरोगा संजय गुप्ता ने दलित युवक को लात-घूसों व पट्टे से पीट दिया। इसके बाद शांतिभंग में उसका चालान भी कर दिया।
विज्ञापन



पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान वह वहां पर मौजूद था। पूछताछ के नाम पर उसे न सिर्फ टार्चर किया गया, बल्कि दरोगा ने 10 हजार रुपये घूस भी मांगी।


विधायक के हस्तक्षेप के बाद दरोगा ने युवक से माफी मांगने के साथ इलाज के लिए रुपये भी दिए। एसपी ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। मामला 10 सितंबर का है।


महराजगंज रोड स्थित पानी टंकी के पास रहने वाला शिवशंकर (32) नौ सितंबर की शाम सात बजे किसी काम के सिलसिले में शिवगढ़ रोड गया था।


इसी दौरान वहां पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। जब जांच करने दरोगा संजय गुप्ता वहां पहुंचे तो पता चला कि शिवशंकर भी झगड़े के दौरान वहां मौजूद था।


दरोगा संजय 10 सितंबर को शिवशंकर को घर से उठा कर थाने ले आया। आरोप है कि पहले तो छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर दरोगा ने शिवशंकर की लात-घूंसों व पट्टों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन



मामले की जानकारी जब भाजपा विधायक रामनरेश रावत को हुई तो वह थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष रवेंद्र सिंह को पूरी जानकारी दी। इस पर आरोपी दरोगा ने माफी मांगी।


साथ ही दलित युवक के इलाज के लिए 10 हजार रुपये भी दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सुजाता सिंह ने दरोगा संजय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें