फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतोह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत 34 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
छतोह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत 34 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाने में छतोह ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि समेत 34 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रधान संघ अध्यक्ष की ओर से लिखाई गई एफआईआर में बलवा, मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव के प्रधान एवं प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को छतोह ब्लॉक मुख्यालय के एक हाल में प्रधानों की बैठक करने जा रहा था। इसी बीच ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि विशाल सिंह निवासी नया कोट बारा, अमित श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, प्रभात कुमार और 30 अज्ञात लोगों के साथ लाठी- डंडे के साथ आए। सभी ने धमकी दी कि अगर एक साथ सारे प्रधान ब्लॉक मुख्यालय आए तो जान से मार दूंगा। प्रधानों ने इस घटना की लिखित शिकायत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नसीराबाद एसओ ने चार नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि प्रधान संघ अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के कुछ ग्राम सभाओं में भ्रष्टाचार की जांच हो रही है। इसी कारण कुछ प्रधानों ने सुनियोजित ढंग से उनको फंसाने की साजिश की है, जबकि ब्लॉक मुख्यालय पर कहीं कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें