फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बस भिड़ंत में 13 लोग घायल, पांच घंटे हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर सई नदी पुल के पास सोमवार की भोर ट्रक और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक और बस के चालक समेत 13 यात्री घायल हो गए। बस इलाहाबाद से लखनऊ जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायल यात्री इलाहाबाद, कन्नौज, बलिया, कौशांबी समेत अन्य जिलों के रहने वाले हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब पांच घंटे तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। पुलिस की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका। अपरान्ह तीन बजे तक लखनऊ व इलाहाबाद की ओर से आने-जाने वाले बडे़ वाहनोें को दूसरे रास्तों से भेजा गया। इसके बाद मुख्य मार्ग का आवागमन सामान्य हो गया।

सोमवार की भोर करीब तीन बजे हाईवे पर सई नदी पुल के पास लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक और इलाहाबाद की से आ रही रोडवेज बस आमने-सामने भिड़ गई। हादसे में इलाहाबाद डिपो की बस में बैठे सभी यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। 13 यात्रियों को ज्यादा चोटें आईं। सूचना मिलते ही एसओ भदोखर जीडी शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


हाईवे के बीचोबीच क्षतिग्रस्त ट्रक के खडे़ हो जाने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इस दौरान कई वीआईपी व एंबुलेेंस को दूसरे रास्ते से निकालना पड़ा। सुबह आठ बजे तक पूरी तरह से जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह वाहनों को निकलवाना शुरू किया तो 10 बजे के बाद वाहन निकलने शुरू हुए। अपरान्ह तीन बजे ट्रक को हटाए जाने के बाद हाईवे पूूरी तरह से खाली हो सका।

इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कन्नौज जिले के राईपुर निवासी अंसार पुत्र हबीब, इलाहाबाद जिले के बरेठिया कौधियारा निवासी सविता पत्नी अशोक कुमार, अशोक पुत्र भुवनेश्वर, बेलही कॉलोनी इलाहाबाद निवासी अहमद रजा पुत्र मेराज अहमद, नुरसत पत्नी मेराज अहमद, ऐरा पुत्री मेराज अहमद, इलाहाबाद निवासी हिमांशु पुत्र राज कुमार, बलिया जिले के लोन छपरा निवासी सौरभ पुत्र राज कुमार, कलुईखेड़ा बछरावां निवासी शिवम तिवारी, झूंसी इलाहाबाद निवासी मोहित पुत्र तरकेश्वर, ऐडसा सीतापुर निवासी संतोष पुत्र दयाराम, तुर्तीपुर कौशांबी निवासी अमर शिव पुत्र राम नारायण, करैल इलाहाबाद निवासी शिव प्रताप पुत्र रामचंद्र को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

तीन बजे तक रहा रूट डायवर्जन
बस और ट्रक के भिड़ने के बाद हाईवे पर लगे जाम से निपटने के लिए अपरान्ह तीन बजे तक रूट डायवर्जन किया गया। लखनऊ की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को सिविल लाइन से परशदेपुर की ओर से भेज दिया गया। इसके अलावा प्रतापगढ़ से आने वाले वाहनोें को सूची से ही डीह होते ही रायबरेली भेजा गया। इलाहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को दरियापुर से सलोन की ओर भेजा गया। कुछ वाहनों को डलमऊ की ओर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें