फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

रायबरेली। शहर क्षेत्र में मंगलवार को एक नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई और उसका मोबाइल नंबर मांगा गया। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने छेड़छाड़ करने वाले ट्रक चालक की धुनाई कर दी। गुस्साए लोगों ने उसकी वहीं पर खड़ी बाइक तोड़ दी। सूचना पर मौके पर पहुंचने के बजाय दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में भिड़ी रही। काफी खींचतान के बाद सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

एक पार्टी के नेता की बेटी किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। दोपहर में छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। शक्ति नगर माल गोदाम के पास एक ट्रक चालक ने नेता की बेटी को रोक लिया। उसके साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसका मोबाइल नंबर तक मांगा। युवती के शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंच गए। सभी ने चालक की धुनाई कर वहीं पर खड़ी उसकी बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सदर कोतवाली व मिल एरिया पुलिस एक दूसरे का घटनास्थल बताकर मामले से बचने का प्रयास करती रही। हालांकि बाद में कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाल नागेश मिश्रा का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है। इस मामले में कोेई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें