फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के 17 धंधेबाजों पर केस, 2330 क्विटंल लहन नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब बनाने वाले 17 लोगों पर केस
विज्ञापन

रायबरेली। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को अवैध शराब बनाने वाले 17 लोगों पर केस दर्ज कराया। साथ ही भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए 2330 क्विंटल लहन नष्ट किया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सदर पुष्पेंद्र मिश्रा, अभय प्रताप सिंह की टीम ने डीह थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा, मिल एरिया थाना क्षेत्र से सधई का पुरवा, भदोखर थाना क्षेत्र के गढ़ी मुतवल्ली, बिसनैन का पुरवा में छापा मारकर 135 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। 830 क्विंटल लहन नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि 12 शराब के धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया। आबकारी निरीक्षक महराजगंज कीर्ति प्रकाश पांडेय ने टीम के साथ क्षेत्र के सुखई का पुरवा में छापेमारी की गई। यहां पर शराब बनाने वाले पांच धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया। 85 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 1500 क्विंटल लहन नष्ट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें