फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-बहराइच राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे मां-बेटे समेत तीन को बस ने रौंदा
विज्ञापन


बछरावां (रायबरेली)। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के निकट लखनऊ से फतेहपुर जा रही आलमबाग डिपो की बस ने सामने से ट्रिपलिंग कर आ रहे बाइक सवार मां-बेटे समेत तीन लोगों को रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि बस सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी।

गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। इससे उस पर सवार 40 मुसाफिर बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। घटना के बाद रोडवेज बस चालक व परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खजुरो निवासी तेज नारायण (40) दोपहर करीब 2.30 बजे अपनी भतीजी रिंकी (22) पत्नी मुकेश व उसके पुत्र छोटू (2) निवासी देवगांव खीरों को मकर संक्रांति के चलते ससुराल से विदा कराकर बाइक से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन


बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पश्चिम गांव के निकट लखनऊ से फतेहपुर जा रही आलमबाग डिपो की बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखचे उड़ गए। बाइक सवार सभी लोग उछलकर दूर जा गिरे और मौके पर ही मासूम समेत तीनों की मौत हो गई।

उधर, हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में राहगीर व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

वहीं हादसे के बाद बस खेत में जाकर रुकी। इस दौरान बस में सवार 40 मुसाफिरों की जान बच गई। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रोडवेज बस चालक व परिचालक मौके से भाग निकले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें