फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जेल से भागे अपराधी समेत दो मुठभेड़ के दौैरान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ जेल से भागे अपराधी समेत दो मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। भदोखर पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस की मानें तो इसमें पकड़ा गया एक अपराधी आकाश यादव लखनऊ जेल से भागा था और फरार चल रहा था। पुुलिस टीम पहुंची तो दोनों ने फायरिंग की, लेकिन इससे कोई हताहत नहीं हुआ। इनके पास से तमंचे बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि इनके खिलाफ कई लूट व हत्या के मुकदमे दर्ज हैं।
भदोखर थानेदार ओम प्रकाश सिंह, दरोगा रोहित उपाध्याय, जेपी यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के रघुनाथपुर कटैली स्थित पुल के पास दो अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने छापा मारा तो गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने तमंचे से फायरिंग की। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ और पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। एसओ ने बताया कि आकाश यादव निवासी भुएमऊ और राम मिलन निवासी हमीरमऊ थाना भदोखर को पकड़ा गया है। आकाश यादव एक मामले में लखनऊ जेल में बंद था, जो 08 जुलाई 2017 को जेल से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों के पास से एक 12 बोर और 315 बोर का एक तमंचा व एक चोरी की बाइक मिली है। एसओ ने बताया कि 25 अगस्त 2017 में बरेली जिले में चालक की हत्या करके इनोवा गाड़ी को लूट लिया था, जिसमें फरार चल रहे थे। तीन माह पहले भांव नहर पुल के पास एक महिला से जेवर लूट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें