फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लोगों से ठग लिए 12.75 लाख

Tue, 20 Oct 2015 11:24 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में एक सिक्योरिटी गार्ड की कंपनी चलाने वाले ने अपने दो सहायकों के साथ मिलकर लोगों से एटीएम की सिक्योरिटी के नाम पर यह धनराशि वसूली।
विज्ञापन


काफी दौड़भाग के बाद भी जब एटीएम नहीं लगे तो लोगों को ठगे जाने का पता चला। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोमवार रात भुक्तभोगियों से पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

गांधी नगर निवासी अवधेश कुमार दीक्षित की घर के पास ही मार्केट है। अवधेश के मुताबिक लखनऊ के एलडीए कॉलोनी आशियाना स्थित सिक्योरिटी गार्ड प्राइवेट लिमिटेड के संचालक महेंद्र सिंह ने दिसंबर 2014 में उससे मार्केट में बैंक का एटीएम लगवाने के नाम पर एक लाख 20 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


कई महीने बीत गए, लेकिन न तो एटीएम लगा और न ही रुपये वापस मिले। इसी तरह और लोगों से भी अलग-अलग तिथियों में रुपये वसूले गए। किसी से 51 तो किसी से 72 हजार की रकम वसूली गई।

अवधेश समेत अन्य भुक्तभोगियों का कहना है कि सिक्योरिटी कंपनी के संचालक ने रुपये मांगने पर पहले तो टालमटोल किया, फिर जान से मारने की धमकी देने लगा। ज्यादातर भुक्तभोगियों ने लखनऊ के चक्कर लगाए।

पहुंच वाले लोगों से दबाव बनवाया, लेकिन संचालक ने रुपये नहीं दिए। आखिर में लोगों ने पुलिस की शरण ली। व्यापारियों को दुकान के बदले 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराया दिलाने का झांसा देकर वसूली की।
विज्ञापन


यही नहीं भुक्तभोगी कमलजीत सिंह के रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल की एक दुकान में एटीएम लगवाने के लिए काम भी शुरू करा दिया था।

इस काम का जायजा लेने के लिए सिक्योरिटी कंपनी का संचालक अक्सर आता-जाता रहता था। इससे लोगों को उस पर पूरा भरोसा हो गया था।

पीड़ितों ने बताया कि रुपये देने के काफी दिन बीतने के बाद भी जब एटीएम नहीं लगा तो व्यापारियों-नागरिकों ने पैसा मांगना शुरू कर दिया।

इस पर संचालक ने कुछ लोगों को एचडीएफसी बैंक के चेक थमा दिए। कहा कि कुछ लोगों का किराया आ गया है। बाकी लोगों का भी जल्द ही आ जाएगा।

यह कह कर किसी को 36 तो किसी को 40 हजार का चेक दे दिया। व्यापारी चेक का पेमेंट लेने बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाता संख्या और चेक दोनों फर्जी हैं।

ये व्यापारी-नागरिक हुए ठगी के शिकार
इंद्रजीत सिंह 51 हजार
जावेद अली 72 हजार
अवधेश दीक्षित 1.20 लाख
वेदवती दीक्षित 60 हजार
संजीत सिंह  48 हजार
सुरेंद्र बहादुर सिंह 90 हजार
नदीम इरशाद  90 हजार
गंगा प्रसाद  42 हजार
गुरुबक्श सिंह बग्गा  60 हजार
कमलजीत सिंह   75 हजार
मोइनउल्ला    छह हजार
राकेश पांडेय   24 हजार
एयू खान    1.10 लाख
शशी प्रभा त्रिवेदी  75 हजार
दुर्गा शंकर शुक्ल   62500
सुरेश कुमार सोनी   64 हजार
एलपी शर्मा   36 हजार
नियाज अहमद  48 हजार
हरिशंकर सोनकर  72 हजार
लक्ष्मी नारायण सोनकर  72 हजार

सीओ सिटी सुशील कुमार ने बताया कि व्यापारियों के घरों और दुकानों में एटीएम लगवाने के नाम पर ठगी का मामला जानकारी में आया है। लखनऊ की एक सिक्योरिटी गार्ड कंपनी के संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें