ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बद्दा मियां का पुरवा मजरे ऊंचाहार देहात निवासी बीएल यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया। बताते हैं कि चोरों ने घर में रखे दो लाख रुपये की नकदी, एलसीडी, कैमरा समेत ढाई लाख रुपये का सामान पार कर दिया।
सुबह घर का सामान इधर-उधर बिखरा होने पर बीएल यादव को घटना की जानकारी हुई। शाम को थाने में तहरीर दी। एसओ जीडी शुक्ला का कहना है कि बीएल यादव भट्ठा मालिक है। चोरी की घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट लिखकर जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।