कक्षा एक के छात्र को पीटा, भयभीत
रायबरेली। बछरावां कस्बा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा एक के छात्र की एक शिक्षिका ने जमकर पिटाई की। इससे बुरी तरह डरा-सहमा बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है। मामला सोमवार दोपहर का है। मंगलवार को छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
बछरावां थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी सौरभ सिंह ने बछरावां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका छह वर्षीय पुत्र उज्ज्वल सिंह बछरावां कस्बे के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। पिता ने बताया कि 23 अक्तूूबर को उज्ज्वल पढ़ने के लिए आया था। किसी बात को लेकर विद्यालय की एक शिक्षिका ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसके चेहरे और गर्दन पर चोट आई। पिटाई से बच्चा बहुत बुरी तरह डर गया है और स्कूल जाने से मना कर रहा है। विद्यालय के प्रबंधक त्रिलोकी नाथ ने बताया कि छात्र के साथ किसी प्रकार की कोई ज्यादती नहीं की गई है। विद्यालय की अध्यापिका ने छात्र को शरारत करने पर डपटा था। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।