फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित वध मवेशी का 50 किलो मांस बरामद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वध प्रतिबंधित मवेशी का 50 किलो मांस बरामद, हंगामा
विज्ञापन

रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में रविवार को वध प्रतिबंधित मवेशी का 50 किलो मांस मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया और वध करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। विवाद कहीं बढ़ न जाए, इसे देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो मवेशियों को बरामद किया, जबकि आरोपी फरार हो गए। पशु चिकित्साधिकारी ने मांस की जांच की। इसके बाद पुलिस ने मांस को गड्ढे में दबा दिया। कार्यवाहक थानेदार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलकनपुर मजरे कजियाना गांव में सुबह प्रतिबंधित वध मवेशी का शव मिलने से आसपास के लोगों का मजमा लग गया। सबने इस पर नाराजगी जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर गदागंज के कार्यवाहक थानेदार राजपाल सिंह, ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह के अलावा सीओ विनीत सिंह, एसडीएम मदन कुमार मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने वालों को शांत कराया। पुलिस ने बोरियोें में भरे 50 किलो मांस को कब्जे में ले लिया। मौके से मिले दो मवेशियों को धूता के गौशाला संचालक के सुपुर्द कर दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी गौरा डॉ. राजेश कुमार ने मांस की जांच की। कार्यवाहक थानेदार राजपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मो. शमीम. मो. सुल्तान निवासी मलकनपुर मजरे कजियाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानेदार का कहना है कि दोनों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मांस को गड्ढे में दबा दिया गया है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें