फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार में भिड़ंत, तीन घायल 17-55-13

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और कार की टक्कर हो गई। टक्कर से बेकाबू हुए दोनों वाहन सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गए। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बांदा जिले के खाईपार मोहल्ले के रहने वाले रमेश त्रिपाठी अपने पिता वीरेंद्र का इलाज कराकर लखनऊ से कार से वापस घर जा रहा था।


बछरावां-मौरावां राज्यमार्ग पर समोधा गांव के निकट मौरावां से बछरावां की ओर आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक और कार बगल में स्थित खाई में जाकर पलट गए।


इससे रमेश त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी तथा कार चालक सब्बू खां घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष इश्तियाक वारसी ने बताया है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें