फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी दुर्घटनाग्रस्त यूनिट नंबर छह की

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार की दुर्घटनाग्रस्त यूनिट नंबर छह लाइटअप कर दी गई है। ऐेसे में इस यूनिट से जल्द ही बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



हादसे के बाद से इस यूनिट की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा था। कई बार आग लगने की घटनाएं होने के चलते मरम्मत के काम में व्यवधान भी हुआ।


अब जाकर यूनिट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गई है। बस बिजली उत्पादन शुरू किया जाना है। एनटीपीसी के अधिकारियों व कर्मचारियों में यूनिट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।


एनटीपीसी ऊंचाहार में बिजली उत्पादन के लिए 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट लगाई गई थी। एक नवंबर 2017 को यूनिट नंबर छह के बॉयलर में विस्फोट हो गया था।


इसमें परियोजना के तीन अधिकारियों समेत 45 लोगों की जान चली गई थी, जबकि भारी संख्या में श्रमिक झुलस गए थे। हादसे के बाद से ही यूनिट में मेंटेनेंस का काम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों की ओर से तेजी से मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। अब इस यूनिट को रविवार को लाइटअप कर दिया। दो-तीन दिन के अंदर बिजली उत्पादन भी शुरू करा दिया जाएगा।


जल्द शुरू होगा बिजली उत्पादन
500 मेगावाट की छह नंबर यूनिट को लाइटअप कर दिया गया है। दो-तीन दिन के अंदर यूनिट से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।
अश्वनी कुमार त्रिपाठी, समूह महाप्रबंधक, एनटीपीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें