फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार का रवन्ना, फिर नौबतपुर में कट रही रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सैयदराजा। नौबतपुर के बगही स्थित वन विभाग की ओर से रसीद काटने का खेल रुक नहीं रहा है। बिहार से बालू की रसीद (रवन्ना) होने के बाद भी रसीद काटी जा रही है। पहले भी इसकी जांच हो चुकी है और फिर आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं इसके बाद भी नौबतपुर में तैयार फर्जी बिल बिल्टी पर अभिवहन शुल्क वसूला जा रहा है। साथ ही अभिवहन शुल्क-उत्तर प्रदेश में बालू लदे वाहनों के पहुंचते ही कम भी हो जाता है।
विज्ञापन

जिले के यूपी बिहार बॉर्डर पर स्थित वन विभाग लगातार बालू लदी ट्रकों से वसूली करके भ्रष्टाचार खत्म करने के दावों की हवा निकाल रहा है। रविवार को भी एक बालू लदे ट्रक का डेहरी से बिल बनाया गया है इसके बाद भी नौबतपुर में अभिवहन शुल्क के नाम पर रसीद काट दी गई। खबर प्रकाशित होने के बाद इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आईजी वाराणसी ने एसपी चन्दौली को जांच करने का आदेश भी दे दिया है। जिलाधिकारी ने इस मामले को लेकर दो टीमें भी गठित कर दी हैं। बावजूद इसके बालू लदी ट्रकों से अवैध वसूली जारी है। सूत्रों की माने तो अवैध वसूली के इस खेल में विभाग के उच्चाधिकारियों से लेकर कई सफेदपोश भी शामिल हैं। जिसके कारण बार बार मामला उजागर होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी बालू लदी ट्रकों से अवैध वसूली की जाती है। डीएफओ मनोज खरे का कहना है कि वाहनों से ट्रांजिट शुल्क ही लिया जाता है। फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें