फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानदारों पर मुकदमा, छापे में होटलों में मिली खामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दुकानदारों पर मुकदमा, छापे में होटलों में मिली खामी
विज्ञापन


रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने बुधवार रात शहर के कई होटलों में छापेमारी की। एक होटल में गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

इसके अलावा सलोन क्षेत्र में बिना लाइसेंस के संचालित मिली दुकानों के मामले में सात दुकानदारों के खिलाफ एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में मुकदमा किया गया है।

शासन ने शहर के रात में लोगों के ठहरने वाले होटलों की व्यवस्था की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए गुरुवार को एफएसडीए के प्रभारी अधिकारी शशांक त्रिपाठी, एफएसओ स्वाती सिंह, अमरनाथ, कृष्णाकांत की टीम ने होटल चरन, होटल राजदीप, होटल लक्ष्मण और पंजाबी ढाबा पर छापा मारकर व्यवस्था को जांचा। पंजाबी ढाबे में गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन


सलोन तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंस न मिलने पर एफएसओ नितिन कुमार ने सात दुकानदारों पर मुकदमा किया है।

इसमें करहिया बाजार निवासी धर्मराज साहू, मटियारा चौराहा निवासी मनीष कुमार, परशदेपुर निवासी मेराज अहमद, सरायमानी डीह निवासी शिवकुमार, डीह निवासी कमलेश कुमार, शिव मधुर व मनोज कुमार के खिलाफ एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में मुकदमा किया है।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि होटलों में निरीक्षण का काम जारी रहेगा। साथ ही जिन दुकानदारों पर मुकदमा किया है उन पर अधिक से अधिक जुर्माना कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें