फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ व सिपाहियों के विरुद्ध रुपये मांगने और मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ व सिपाहियों के खिलाफ तहरीर, ट्रक मालिक ने लगाया रुपये मांगने और मारपीट करने का आरोप
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। एक ट्रक मालिक ने जिले के एआरटीओ व सिपाहियों पर ड्राइवर से ओवर लोडिंग के नाम पर रुपये मांगने और रुपये न देने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। ट्रक मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
पांडेयपुर गांव निवासी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि उनका ट्रक संख्या यूपी 33 एटी 1174 बांदा के खुरहन बांदा निवासी गोविंद पुत्र सूरज सिंह चलाता है। ट्रक ड्राइवर शनिवार को मौरंग लादकर फतेहपुर से लालगंज की ओर आ रहा था। सेमरपहा गांव के निकट एआरटीओ अजय यादव व सिपाही चेकिंग कर रहे थे। सिपाही ने ट्रक रुकवाया और कागज मांगे। ड्राइवर ने ट्रक के कागज सिपाही को दे दिए। ट्रक मालिक का आरोप है कि सिपाही ने उससे कहा ट्रक ओवरलोड है दस हजार रुपये का बंदोबस्त करो। जिस पर ड्राइवर ने महज दो हजार रुपये होने की बात कही। इसके बाद एआरटीओ के कहने पर सिपाहियों ने ड्राइवर की बुरी तरह पिटाई कर दी। ट्रक मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एआरटीओ अजय यादव ने बताया कि शनिवार को दिन में करीब 11 बजे आरोपी का ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया। चालान करके लालगंज कोतवाली में ट्रक बंद कराया गया। मारपीट की बात सरासर झूठी है। ट्रक मालिक पेशबंदी कर मनगढ़ंत कहानी बना रहा है। ट्रक छुड़ाने के बाद देर शाम को उसने थाने में तहरीर दी है। मामला जांच के बाद स्वत: साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें